मात्र 20 रुपए के लेनदेन में चल गए लाठी-डंडे, कौशांबी में दुकानदार को भीड़ ने घेरकर पीटा

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले के अझुवा में एक दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। महज 20 रुपये के लेनदेन को लेकर यह झगड़ा हुआ। झगड़े की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पिटने वाले दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर दी। हालांकि, आरोप हैं कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। संवाददाता के अनुसार, पूर्व सभासद और उसके पुत्रों ने दुकानदार से मारपीट की। दुकानदार के साथ अन्य व्यापारी भी वहां जुट गए।

fight between shopkeeper and crowds at kaushambi

इसके बाद पुलिस चौकी में दुकानदारों की पुलिस से झड़प भी हुई। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मामला एसपी के पास जाने के बाद पूर्व सभा सद व उनके पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ सिराथु रामवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चौकी इंचार्ज को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में जो लोग मारपीट कर रहे हैं, उनकी तलाश करके जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।

fight between shopkeeper and crowds at kaushambi

बताया जाता है कि सीसीटीवी में बृहस्पतिवार की फुटेज है। उस दिन के फसाद के बाद रात में मुकदमा दर्ज किया गया। वीडियो में मारपीट साफ दिख रही है। सीओ सिराथु रामवीर सिंह ने कहा वीडियो के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+