पीएम मोदी के मेडिटेशन को लेकर CM ममता का तंज, बोलीं- ध्यान करते वक्त कैमरे की क्या जरूरत?
लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने मेडिटेशन का प्लान बनाया है। 4 जून को नतीजे आने से पहले पीएम इसके लिए कन्याकुमारी जाएंगे। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने तंज कसा। निशाने पर पीएम मोदी को लेते हुए उन्होंने सवाल किए कि मेडिटेशन करते वक्त कैमरा की क्या आवश्यकता है?
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी का कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करने का कार्यक्रम है। इस बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। पीएम मोदी के पिछले देवभूमि उत्तराखंड दौरे का जिक्र करते हुए सीएम ममता ने कहा कि ध्यान और पूजा पाठ करने लोग जाते हैं, लेकिन जिस तरह पीएम मोदी उसका प्रचार करते हैं, शायद वो हर कोई नहीं करता।

पीएम पर तंज कसते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "कोई भी जा सकता है और ध्यान कर सकता है... क्या ध्यान करते समय कोई कैमरा लेता है?"
बंगाल की सीएम कहा कि पीएम जिस तरह मेडिटेशन को ले रहे हैं, उससे दुख होता है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पीएम जहां जा रहे हैं वहां कभी स्वामी विवेकानन्द ध्यान किया करते थे। वहीं टीएमसी नेता ने पीएम के उस बयान के लिए भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें (पीएम मोदी) को खास उद्देश्य के लिए भेजा है। सीएम ममता ने तंज कसते हुए कहा की पीएम को जब परमात्मा ने भेजा है, तो उन्हें अलग से ईश्वर के ध्यान की क्या जरूरत है। उन्होंने एक बयान में कहा, "अगर वह भगवान है, तो वह ध्यान क्यों करेगा? अन्य लोग उनके लिए ध्यान करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications