चुनाव से पहले अब ममता सरकार हिंदू परिवारों को बांटेगी गाय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से चर्चा में हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली ममता बनर्जी ने इस बार हिंदुओं को खास तोहफा देने का ऐलान किया है। ममता सरकार ने उन ग्रामीण इलाकों में हर परिवार को एक गाय देने का फैसला लिया है जहां अगले साल चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल के पशु संसाधन विकास मंत्री स्वापन देबनाथ ने बताया कि सरकार यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लेकर आई है। सरकार के इस फैसले से राज्य में दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

देबनाथ ने बताया कि ग्रामीण परिवारों में गाय वितरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। गाय वितरण के इस कार्यक्रम को अगले वर्ष के शुरुआती महीनों में ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गाय उन लोगों को दी जाएगी जो पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। हम इन तमाम परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, यही वजह है कि हम इन्हे दुधारू जानवर बांट रहे हैं।
देबनाथ ने बताया कि प्रदेश में तृणमूल सरकार केे कार्यकाल में दुग्ध उत्पादन में 16 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जबकि पूर्व की लेफ्ट सरकार पर नजर डालें तो यह बिल्कुल नहीं थी। हालांकि इस फैसले को हिंदु वोट के लिए किए जाने से उन्होंने इनकार किया है। देबनाथ ने कहा कि इस फैसले को पंचायत चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिएे, हम अपनी योजना के अनुसार ही लोगों को गाय देने का काम करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पशु वितरण कार्यक्रम की शुरुआत बीरभूमि से की जाएगी, यहां सरकार की ओर से एक हजार गायों को बाटे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसे भी पढ़ें- बेंगुलरू: पार्टी के बहाने बुलाया फिर बंधक बनाकर 10 दिन तक करते रहे रेप












Click it and Unblock the Notifications