गणतंत्र दिवस परेड 2020: रक्षा मंत्रालय ने इन झांकियों को किया शॉर्टलिस्ट, केरल सहित इन 4 राज्यों का प्रस्ताव खारिज
नई दिल्ली। नए साल के आगाज के साथ ही 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। वर्ष 2020 में भारत 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है जिसको लेकर रक्षा मंत्रालय में अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय की तरफ से गणतंत्र दिवस परेड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए झांकियों की लिस्ट जारी की गई है। बता दें कि इस बार महाराष्ट, केरल, बंगाल और बिहार की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया है।

लिस्ट में 6 विभागों को मिला स्थान
गणतंत्र दिवस परेड 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए झांकियों में 6 विभागों की झांकी को अनुमति मिली है वहीं 16 राज्यों की झांकी इस बार के परेड में देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने परेड के लिए कुल 22 झांकियों को शॉर्टलिस्ट किया है। लिस्ट में 6 विभागों को शामिल किया गया है जिनके नाम इस प्रकार हैं- औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल, केन्द्रीय, लोक निर्माण विभाग, जहाजरानी मंत्रालय।

इन राज्यों को किया शॉर्टलिस्ट
वहीं 4 बड़े राज्यों के प्रस्ताव को खारिज करते हुए रक्षा मंत्रालय ने आंध्र पदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की झांकी को शॉर्टलिस्ट किया है। गौरतलब है कि लिस्ट में महाराष्ट, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार का नाम नहीं है।

केरल को भी नहीं मिली इजाजत
रक्षा मंत्रालय ने इस राज्यों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की झांकी को अनुमति न मिलने से केंद्र और ममता सरकार के बीच टकराव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। वहीं केरल के प्रस्ताव को भी इस बार खारिज कर दिया गया। बता दें कि केरल ने अपनी झांकी के लिए थेय्यम और कलामंडलम की कला का प्रदर्शन करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन केरल के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की सेलेक्शन कमेटी ने इसे खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: अब CAA-NRC के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में शामिल होंगे शिवसेना नेता संजय राउत












Click it and Unblock the Notifications