शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता ने कहा- हैप्पी बर्थडे 'चार्मिंग भाई', वायरल हुआ ट्वीट

Recommended Video

    Shahrukh khan को Mamata Banerjee ने इस अंदाज़ में किया birthday wish | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज (2 नवंबर) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उन्हें फिल्मी जगत से लेकर सोशल मीडिया तक चारों तरफ से बधाई संदेश मिल रहे है। उनके जन्मदिन पर एक खास बधाई संदेश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तरफ से भी आया है। ममता बनर्जी ने अपनी और शाहरुख खान की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, ट्वीट में ममता ने शाहरुख को अपना 'चार्मिंग भाई' भी बताया है। उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    54 वर्ष के हुए शाहरुख खान

    54 वर्ष के हुए शाहरुख खान

    करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान आज 54 वर्ष के हो गए हैं। फिल्म जगत में वह एक बड़ी हस्ती हैं और विदेशों में भी बड़ी संख्या में उनको चाहने वाले हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे है, लेकिन सबसे खास बधाई संदेश शाहरुख खान को ममता बनर्जी ने दिया है। ममता ने शाहरुख को राखी बांधते हुए एक फोटो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई शाहरुख।

    ममता बनर्जी ने किया ये ट्वीट

    ममता बनर्जी ने किया ये ट्वीट

    उन्होंने आगे लिखा, मुझे गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड अम्बैसडर हैं, अपने फिल्मों से ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहिए। मैं अपने चार्मिंग भाई के स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करती हूं, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में आपसे मुलाकात करने का इंतजार है। ममता बनर्जी का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यह वायरल हो गया है। उनके ट्वीट पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें, शाहरुख खान को बधाई संदेश देने के लिए उनके घर के सामने फैंस का जमावड़ा लग गया है।

    घर के बाहर लगा फैंस का तांता

    घर के बाहर लगा फैंस का तांता

    शाहरुख खान के स्टरडम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान के काम की बात करें तो वह अपनी फिल्म जीरो में आखरी बार नजर आये थे, उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में थीं। हालांकि बड़े पर्दे पर यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई लेकिन आज भी शाहरुखान को चाहने वालों के दिल में उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+