भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने में जुटी ममता बनर्जी ने दी इस सीएम को बधाई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केरल के सीएम पी विजयन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर केरल के सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। ममता बनर्जी पहले भी ट्विटर पर कई राजनेताओं और देश की दिग्गज हस्तियों को जन्मदिन की बधाई दे चुकी हैं।

mamata banerjee sends Birthday greetings to Kerala cm Pinarayi Vijayan

केरल के वामपंथी पार्टी की सरकार के सीएम पी विजयन को जन्मदिन की बधाई देने के पीछे एक खास वजह भी बताई जा रही है। बुधवार को ही कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा विपक्ष लामबंद हुआ था और एक ही मंच पर सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिखाई दिये। इन तमाम दलों ने भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंका है और तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनओं को प्रबल किया है।

जेडी(एस) के चीफ एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में कांग्रेस से लेकर लेफ्ट तक पूरा विपक्ष एक दूसरे का हाथ पकड़कर मंच पर दिखा। इस मंच पर देश की क्षेत्रीय या राष्ट्रीय पार्टियों के जमावड़े ने संकेत दे दिया कि मोदी और बीजेपी को काउंटर करना है तो एक साथ मिलकर चलना ही पड़ेगा और यह बात शायद कांग्रेस को भी अच्छी तरह से समझ में आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+