Murshidabad violence: 'मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए केंद्र जिम्मेदार', जानिए ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?
Murshidabad violence: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मुर्शिदाबाद (Murshidabad) ही नहीं, पूरे पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़क गई थी। राज्य में भड़की इस हिंसा पर अब राजनीति भी गरमा गई है। केंद्र, राज्य सरकार को...तो वहीं राज्य सरकार, केंद्र सरकार को इस हिंसा का जिम्मेदार बता रही है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार 16 अप्रैल को कहा, 'मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेश इसमें शामिल है। अगर यह बात सच है, तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि, बीएसएफ सीमा की देखभाल करती है, राज्य सरकार नहीं।'

इतना ही नहीं, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, 'हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हैं। मैं रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद में विश्वास करती हूं...मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अगर कोई भाजपा के बयान से उत्तेजित होकर बंगाल में अशांति पैदा करना चाहता है तो उसे नियंत्रित करें।'
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जब हम दुर्गा पूजा मनाते हैं, तो वे कहते हैं कि हम मनाने नहीं देते। घर-घर में सरस्वती पूजा मनाई जाती है, और वे कहते हैं कि हम ऐसा नहीं करने देते हैं। सबको सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, यही परंपरा है। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम मौलवियों के साथ बैठक करने की बात भी कही।
इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि कल मैंने एएनआई का एक ट्वीट देखा जिसमें गृह मंत्रालय के हवाले से कहा गया था कि बांग्लादेश इसमें (मुर्शिदाबाद हिंसा) शामिल है। अगर यह सच है, तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। बीएसएफ सीमा की देखभाल करती है, राज्य सरकार नहीं। आपने भाजपा के लोगों को बाहर से आने, अशांति फैलाने और भागने की अनुमति क्यों दी?
ये भी पढ़ें: 'बख्शा नहीं जाएगा', मुर्शिदाबाद हिंसा पर CM ममता ने दी सख्त चेतावनी, लोगों से उकसावे में ना आने की अपील
क्या कहा था जगदंबिका पाल ने
बंगाल में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंसा बढ़ रही है, उससे पता चलता है कि यह सब ममता सरकार के संरक्षण में हो रहा है। अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह राज्य प्रायोजित हिंसा है। सीएम (ममता बनर्जी) ने कहा कि वह राज्य में वक्फ एक्ट लागू नहीं होने देंगी, और उनके बयान से लोगों को भड़काया जा रहा है, जिसके बाद हिंसा बढ़ती जा रही है। हिंदुओं का पलायन हो रहा है, उन पर हमले हो रहे हैं। इसमें सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अवैध घुसपैठिए भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications