ममता का PM पर निशाना, मोदी मानसिक रूप से पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुर्गापुर में उनके भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कार्यकाल एक महीने में समाप्त हो जाएगा, लेकिन वह सत्ता से बाहर जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मोदी पर 2002 के गुजरात दंगों के सहारे जवाबी हमला किया। दरअसल पीएम मोदी ने हाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर ममता पर निशाना साधा था।

उन्होंने पीएम मोदी की इस अपील को भी खारिज कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस को नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन करना चाहिए। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम इस विधेयक का विरोध करते हैं। उन्हें इसे वापस लेना होगा। बता दें कि, 19 जनवरी को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में ममता ने 2 दर्जन विपक्षी दलों को रैली में शामिल किया था। उन्होंने कहा था कि, जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस कर रहा है सरकार उनके खिलाफ एजेसिंयों को लगा दे रही है।
ममता बनर्जी पीएम मोदी के उस बायन पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि, बनर्जी डरती है क्योंकि वह शायद गलत है। अगर आपने कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों? यहां तक कि मुझसे नौ घंटे पूछताछ की गई थी। बनर्जी ने जवाबी हमला करते हुए कहा, यह सच है कि दंगे हुए (गुजरात में) हैं। वह एक अपराधी थे और इसलिए उनसे (सीबीआई द्वारा) पूछताछ की गई थी। उनके साथ पूछताछ की गई थी सिर्फ इसलिए अब वह एजेंसियों का उपयोग दूसरों से पूछताछ करने के लिए भी करेंगे?
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया, मैं यह नहीं कहना चाहती हूं, लेकिन उन्होंने राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फासीवादी शैली में, वह (पीएम मोदी) सभी को एजेंसियों के जरिए घेरने की कोशिश कर रहे हैं ... केंद्र सरकार एक महीने तक चलेगी। लेकिन ऐसा लगता है कि वह सत्ता से बाहर जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। ममता ने कहा कि, देश में उनका कोई सहयोगी नहीं है। वह खुद को फैशन में लपेटते हैं। वह कुछ भी करने में सक्षम नहीं है। यहां तक कि वह टेलीप्रॉम्प्टर की मदद से अपने भाषण देते हैं। बनर्जी ने आगे कहा कि मोदी ने कभी चाय नहीं बेची।
बता दें कि, अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं ममता बनर्जी ने सभी 42 जीतने की कसम खाई है।












Click it and Unblock the Notifications