ममता बनाएंगी Covid-19 पॉलिसी टीम, नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी होंगे सदस्य

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के चलते देश पर आर्थिक संकट भी मंडरा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से किसी भी तरह का राजस्व नहीं आ रहा है, हमे यह नहीं पता है कि आने वाले कितने दिनों तक इस तरह के हालात रहेंगे, लिहाजा हमे भविष्य की योजना बनानी होगी। हमारी सरकार कोविड-19 के चलते ग्लोबल एडवायजरी कमेटी का गठन करेगी। इस कमेटी में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी भी होंगे।

mamata

वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमे कल सिर्फ 3000 पीपीई भेजे हैं, मैंने खुद 2.27 लाख पीपीई की व्यवस्था की है। ममता ने कहा कि आज 12 बजे तक प्रदेश में कोरोना के कुल 61 मामले हैं, जिसमे से 55 मामले 7 परिवार के हैं। गौरतलब है कि भारत में अबतक 109 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। 5 मार्च को सर्वाधिक 30 लोगों की इस वायरस ने जान ले ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उसमे 63 फीसदी वो लोग हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, जबकि 30 फीसदी मरने वालों की उम्र 40-60 वर्ष के बीच है। जबकि 7 फीसदी मरने वालों की उम्र 40 वर्ष से कम है। लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 693 नए कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या 4063 पहुंच गई है, जिसमे 1445 लोग तबलीगी जमात के हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि 76 फीसदी कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोग पुरुष हैं, जबकि 24 फीसदी महिलाएं इस वायरस से संक्रमित हैं। सभी राज्यों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 1100 करोड़ रुपए पहले ही नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 3000 करोड़ आज जारी किए जाएंगे। किसी भी राज्य में आवश्यक सामान की कमी ना होने पाए इसके लिए भी युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 13 दिनों में भारतीय रेलवे ने 1340 गाड़ियों से चीनी, 948 गाड़ियों से नमक, 316 गाड़ी व टैंक से खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+