अमित शाह पर CM ममता का पलटवार, कहा- रैली में केवल झूठ का पुलिंदा बोलकर गए हैं गृह मंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने बंगाल में एक दिन पहले जो भी कुछ कहा वो सिर्फ झूठों का पुलिंदा है। ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने बिना तथ्यों की जांच के उन पर आरोप लगाए हैं।

Mamata banerjee

Recommended Video

    West Bengal में Amit Shah का बयान,कोरोना की चेन टूटने के बाद CAA पर शुरू होगा काम | वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह ने लगाए झूठे आरोप- ममता बनर्जी

    ममता ने कहा कि अमित शाह ने आरोप लगाया था कि हमारा राज्य उद्योग में 'जीरो' है, बल्कि सच तो ये है कि हम MSME सेक्टर में नंबर वन पर है। वहीं अमित शाह ने ये दावा किया था कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण राज्य में नहीं किया जा रहा है तो हम उसमें भी नंबर वन हैं।

    धोखेबाज पार्टी है बीजेपी- ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने इस दौरान बीजेपी को धोखेबाज पार्टी करार दिया। ममता ने कहा कि बीजेपी राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती है। ममता ने कहा कि हम CAA का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कानून के रूप में पारित किया गया था, बीजेपी नागरिकों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकती है, उन्हें अपने भाग्य का फैसला करने दें। हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं।

    29 दिसंबर को बीरभूम में ममता की रैली

    आपको बता दें कि ममता बनर्जी 29 दिसंबर को बीरभूम में एक रैली को संबोधित करेंगी। ममता ने कहा, 'मैं 28 दिसंबर को एक प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम जा रही हूं। मैं 29 दिसंबर को एक रैली भी करूंगी।' ममता की ये रैली अमित शाह के दौरे का जवाब होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+