कृषि कानून वापस: ममता बनर्जी ने कहा ये हर एक किसान की जीत, जिसने लगातार संघर्ष किया

कृषि कानून वापस: ममता बनर्जी ने कहा ये हर एक किसान की जीत, जिसने लगातार संघर्ष किया

नई दिल्ली, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु नानय जयंती के मौके पर बड़ी घोषणा करत हुए विवादित कृषि कानून को वापस ले लिया। गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व के मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे प्रयास में कमी रह गई होगी, जो हम लोगों को इस कानून के बारे में समझा नहीं पाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। मोदी सरकार के इस बड़े फैसले पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 Mamata Banerjee on Farm Laws withdraw, said My heartfelt congratulations to every single farmer who fought relentlessly

इसी के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कृषि कानून वापसी पर किसानों को बधाई दी। तृणमूल कांग्रस की मुखिया ममता बनर्जी ने किसानों को बधाई देते हु कहा कि ये हर एक किसान की जीत है, जिसने बिना रुके लगातार संघर्ष किया। जिस क्रूरता के साथ भाजपा ने किसानों के साथ व्यवहार किया उससे वो विचलित नहीं हुए। यह उन सबकी जीत है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन.

Recommended Video

    Farm Laws repealed: कृषि कानून वापसी पर क्या बोले Prakash Raj, Kangana Ranaut ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+