बंगाल: शुभेंदु पर अभिषेक बनर्जी का पलटवार, कहा- मुझे साबित करें तोलाबाज, खुले मंच पर लगा लूंगा फांसी
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। जिस वजह से वहां के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद और टीएमसी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद से वो ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमलावर हैं। रविवार को अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर में सभा की। इस दौरान उन्होंने शुभेंदु के आरोपों पर पलटवार किया।

सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो साबित कर दें कि मैं तोलाबाज यानी रंगदार हूं, तो खुले मंच पर फांसी लगा लूंगा। इसके लिए उनके पीछे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को लगाने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जितना भी दोष है, सब उनका है। सीमा पर गाय की तस्करी होती है। इस मामले में बीएसएफ के कमांडेंट गिरफ्तार हो चुके हैं। गृहमंत्री होने के नाते बीएसएफ का दायित्व अमित शाह का है, जिस वजह से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
हाल ही में जेपी नड्डा ने डायमंड हार्बर में ही रैली की थी। उस दौरान उनके काफिले पर हमला भी हुआ था। नड्डा पर हमले के बाद अभिषेक की ये इस इलाके में पहली रैली थी। बीजेपी और शुभेंदु पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि बंगाल गुजरात और मध्य प्रदेश नहीं है। मेरुदंड की बिक्री कर बंगाल को नरेंद्र मोदी के हाथों में नहीं सौंपा जा सकता है। अगर साहस नहीं है, तो घर में जाकर बैठें। उनका नाम सारधा और नारदा मामले में नहीं है, जो लोग उनका नाम इस मामले में घसीट रहे वो खुद उसमें शामिल हैं। उनके मुताबिक शुभेंदु के घर के दो सदस्य अभी भी टीएमसी से सांसद हैं, ऐसे में खुद उन्हें घर जाने में शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications