दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा-'ममता रॉयल टाइगर नहीं बिल्ली जैसी हैं, पार्टी के लोग भी नहीं डरते'
Mamata Banerjee is not Royal Bengal Tiger but her condition like a cat: Dilip Ghosh: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चरम सीमा पर है, चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, लोग एक-दूसरे पर छींटाकशी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी खुद को रॉयल बंगाल टाइगर मानती हैं, इसे आप उनका बड़बोलापन ही समझ लीजिए, अरे कभी कोई टाइगर खुद को बाघ कहकर अपना गुणगान करता है क्या, लेकिन ममता बनर्जी ऐसा कर रही हैं।

ममता बनर्जी बाघ नहीं बल्कि बिल्ली हैं: दिलीप घोष
उन्होंने कहा कि लेकिन सच तो ये है कि वो बाघ नहीं बल्कि उनकी हालत तो बिल्ली जैसी हो गई है, उनसे उनकी पार्टी के ही लोग डरते नहीं हैं। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है और घोष ने यात्रा पर हमलों का अंदेशा जताया था।
Recommended Video


कांग्रेस बीजेपी से नहीं लड़ सकती है: ममता बनर्जी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि वो बंगाल की रॉयल टाइगर हैं और वो किसी से नहीं डरती हैं। उन्होंने इस रैली में जमकर भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि बंगाल में उन्हीं की पार्टी सिर्फ भाजपा का मुकाबला कर सकती है। उनके मुताबिक, 'कांग्रेस कहती रहेगी, लेकिन वह बीजेपी से नहीं लड़ सकती।'

बीजेपी बंगाल की पार्टी नहीं है: सीएम ममता
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने कुछ मुस्लिम संगठनों को सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए भेजा है। अगर आप उन्हें वोट देंगे तो इससे बीजेपी को फायदा होगा। बीजेपी बंगाल की पार्टी नहीं है, यह गुजराती पार्टी है, दंगा पार्टी है। यह ना तो हिंदुओं के हैं और ना ही मुसलमानों के.....। वह हरी-हरी कहते हैं और आम आदमी की चोरी में लगे रहते हैं। '

PM मोदी ने भी कसा था ममता बनर्जी पर तंज
मालूम हो कि इससे पहले रविवार को हल्दिया में पीएम मोदी ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि दीदी से आप अधिकारों की बात कर लो तो वो नाराज हो जाती हैं, यहां तक कि उनके सामने 'भारत माता की जय' बोल दो तो वो बौखला जाती है लेकिन देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ उन्होंने एक शब्द नहीं कहा है। बंगाल विकास के लिए तरस रहा है, यहां लोग स्वार्थ की राजनीति करते हैं और अपना उल्लू साधते हैं।
-
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Bengal Election 2026: 75% मुस्लिम वोट और ममता का 'अजेय' फॉर्मूला, क्या BJP बदल पाएगी बंगाल का चुनावी इतिहास? -
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
SSC Scam: तीन समन के बाद भी पेश नहीं हुए पार्थ चटर्जी, ED ने घर पहुंचकर की कार्रवाई, क्या है पूरा स्कैम? -
West Bengal Election: क्या प्रशांत किशोर के बिना भी जीतेगी ममता बनर्जी? ‘PK फैक्टर’ TMC के लिए कितना जरूरी -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications