बंगाल में ममता को मिला शरद पवार का साथ, अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर क्या बोली एनसीपी? जानिए

बंगाल में इंडिया ब्लॉक से अलग अकेले चुनाव लड़ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की घोषणा का शरद पवार की एनसीपी ने समर्थन किया है। पार्टी के मुताबिक टीएमसी का यह स्टैंड एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

महाराष्ट्र में शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने दावा किया है कि इंडी अलायंस अभी भी बीजेपी के खिलाफ अभी भी एकजुट है। इससे पहले टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

sharad pawars ncp on mamata banerjee

ममता इंडिया अलायंस का हिस्सा-एनसीपी
शरद गुट के एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने मुंबई में कहा है,'ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इंडिया अलायंस की एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे हमारे साथ हैं और हम बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।'

ममता का बयान रणनीति का हिस्सा हो सकता है- एनसीपी
एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि 'अगर ममताजी ने कोई बयान दिया है तो यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इंडी अलायंस में कोई इश्यू नहीं है।' उनके मुताबिक क्षेत्रीय दलों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये विपक्षी गठबंधन को मजबूत करेंगे।

ममता ने अकेले लड़ने का किया है ऐलान
दरअसल, बुधवार को ममता बनर्जी ने एक बयान दिया है, जिसके बाद से विपक्षी दलों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। उन्होंने घोषणा की है कि 'मैंने उन्हें (कांग्रेस को) एक प्रस्ताव (सीटों के बंटवारे को लेकर) दिया था, लेकिन उन्होंने शुरू में ही उसे ठुकरा दिया। अब हमारी पार्टी ने बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया है।'

बंगाल में कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं रखना-ममता
टीएमसी सुप्रीमो ने ये भी कहा,'अब हमने फैसला किया है कि बंगाल में कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं रखना है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को अपने दम पर 300 सीटों पर लड़ने दीजिए। बाकी पर क्षेत्रीय दल मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, बंगाल में हम उनके (कांग्रेस) किसी दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

कांग्रेस से ममता को तब मोहभंग हुआ है, जब राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल में दाखिल होने वाली है। ममता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने शिष्टाचार के नाते भी जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस-लेफ्ट से नाराज होकर नहीं! ममता ने चुनावी गणित देखकर बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का लिया फैसला?

ममता बोलीं, 'क्या उन्होंने (कांग्रेस) शिष्टाचार के नाते मुझे बताया कि वे यात्रा के लिए बंगाल आ रहे हैं? मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+