Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष पद का आज कार्यभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, सांसदों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सीएलपी लीडर्स, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, व अन्य ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पदाधिकारियों को न्योता दिया गया है। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले मल्लिकार्जून खड़गे राजघाट पहुंचे और यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mallikarjun kharge

Recommended Video

      Mallikarjun Kharge की आंखें छलक उठीं, Congress President बन क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics

      बता दें कि आज होने वाले कार्यक्रम का न्योता पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी को भेज दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि वह भी आज होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। मुझे भी इस मौके पर मौजूद रहने को कहा गया है, लिहाजा मैं दिल्ली जा रहा हूं।

      गौर करने वाली बात है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को चुनाव में हराकर जीत दर्ज की है। 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष के तौर पर मिलने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले थे, जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले थे। चुनाव में जीत के बाद खड़गे ने कहा कि पार्टी ने देशभर में लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण पेश किया है, जब लोकतंत्र खतरे में है, ऐसे समय में पार्टी ने संगठन का चुनाव कराया।

      जीत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतंत्र को मजबूत कर रही है। अब जब लोकतंत्र खतरे में है, संविधान पर हमला हो रहा है, हर संस्था को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस ने संगठन का चुनाव कराकर देश में लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण पेश किया है। मैं हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इसमे हिस्सा लिया। मैंने शशि थरूर से भी पार्टी को आगे ले जाने के तरीकों पर चर्चा की है। बता दें कि चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शशि थरूर मल्लिकार्जुन खड़गे के घर गए और उन्हें बधाई दी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+