मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की बैठक में राहुल गांधी पर एक्शन लेने की दी धमकी! जानें क्या था पूरा माजरा?
Leader of the Opposition in India 2024: देश में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कांग्रेस को खुद के दम पर 99 सीटें व इंडिया गठबंधन के हाथ में 234 सीटें आई हैं। इस बार केंद्र में मजबूत विपक्ष भी मिला है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई।

कांग्रेस कार्य समिति में उस समय पूरा हॉल ठहाकों से गूंज गया जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हंसते हुए कहा कि 'अगर आप (राहुल गांधी) नेता प्रतिपक्ष बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे तो मैं आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दूंगा।'
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठी थी। पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव पास कर इसकी मांग रखी। शाम 5.30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
1. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।
2. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि मतदाताओं ने कांग्रेस में विश्वास जताया है। यह तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने बीजेपी के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।
3. कांग्रेस कार्यसमिति 18वीं लोकसभा के चुनावों में जीत हासिल करने वाले सदस्यों को भी बधाई देती है, क्योंकि इस बार विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।
4. इस मौके पर मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूँगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।
5. मैं लोगों के चहेते, राहुल गांधी जी को भी बधाई देना चाहूँगा जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया।
6. यह राहुल जी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबा भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।
7. प्रियंका जी को खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी ज़ोरदार प्रचार किया।
8. मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूँगा जिन्होंने एक TEAM की तरह काम किया। ये हमारे सामूहिक प्रयासों का ही असर था कि देश भर में हमारे कार्यकर्ता साथियों ने एक नयी उमंग और जोश के साथ काम किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते है।
9. यहाँ मैं इस बात का भी ख़ास उल्लेख करना चाहूँगा कि जहाँ-जहाँ से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री, वहाँ पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई।
10. मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई वहाँ हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमें सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।
11. यही नहीं, SC, ST, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की सीटों में वृद्धि हुई। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाक़ों में भी पार्टी को मज़बूत करें।
12. जहाँ हम कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर खुश हैं, तो वहीं उन राज्यों पर भी खास तौर से गौर करना होगा, जहां कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं और अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम आए। जहाँ हमने विधान सभा में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाई, लेकिन लोक सभा में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए।
13. इन सभी बातों पर हम जल्दी ही अलग से चर्चा करेंगे। जो तत्कालिक कदम उठाना होगा, वो भी हम उठाएंगे।
14. इस बैठक में मैं अपने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी खास तौर पर करना चाहूंगा। विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया। एक स्वर में साथ रहे।
15. इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद के बाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे।
16. जिन अहम मुद्दों पर हम चुनाव अभियान में गए वे आम जनता के सरोकार के मुद्दे हैं। इसलिए वे हमेशा हमारी ध्यान में रहेंगे। संसद और संसद के बाहर जनता के इन सवालों को हम लगातार उठाते रहेंगे ।
17. हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। देश की जनता के एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनका भरोसा बरक़रार रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है।
18. हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा।
19. कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर क़ीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताक़त बनना होगा।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications