राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे नेता प्रतिपक्ष

Mallikarjun Kharge Leader of Opposition in Rajya Sabha : राज्यसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का स्थान अब मल्लिाकर्जुन खड़गे ने ले लिया है। राज्यसभा में कांग्रेस को वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे के रूप में नया नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो गया था। जिसके बाद कांग्रेस ने खड़गे का नाम विपक्ष के नेता के तौर पर आगे बढ़ाया था, जिनको आज राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान कर दी।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर खड़गे को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद आज मंगलवार को बतौर नेता प्रतिपक्ष मल्लिाकर्जुन खड़गे के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी। कर्नाटक से वास्ता रखने वाले दलित नेता खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनको हार मुंह देखना पड़ा था। पिछले साल ही 77 वर्षीय खड़गे राज्यसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे।

आपको बता दें कि 12 फरवरी राज्यसभा में आजाद के कार्यकाल का अंतिम दिन था। उन्होंने अपने विदाई भाषण में कई मुद्दों का जिक्र किया था। राज्यसभा में उन्होंने कहा था कि मैं ऐसा नेता रहा हूं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गया। वहीं उन्होंने कहा था कि हिन्दुस्तानी मुसलमान होने पर मुझे गर्व है। अपने विदाई भाषण में आजाद भावुक भी हो गए थे। इतना ही नहीं आजाद के बारे बातें करते हुए पीएम मोदी भी सदन में भावुक हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+