Mallikarjun Kharge ने भाजपा को बताया 'नरकवासी', कहा- इन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा नेताओं को "नरकवासी" करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्होंने आजादी या अर्थव्यवस्था और समाज के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। इस दौरान खड़गे ने राज्यसभा में भारतीय संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार सभी संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बाते कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत को एक स्वतंत्र देश बनाया और इसकी एकता के लिए प्रयास कर रही है।

mallikarjun kharge

खड़गे ने कहा,'लेकिन दुखद बात यह है कि हाल ही में हमारे महत्वपूर्ण नेताओं, विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान का अपमान किया। अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता पर घटिया टिप्पणियां कीं।' इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह के बयान को याद किया।

खड़गे ने कहा कि मैं संसद में था। राज्यसभा में उन्होंने (शाह ने) कहा, 'आप अंबेडकर का नाम जपते रहते हैं। अगर आपने भगवान का नाम जपा होता, तो आपको स्वर्ग में जगह मिल जाती।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये नरकवासी हमें आजादी दिलाने में असमर्थ रहे और इन्होंने आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से देश के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया।

इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं मोदी का भाषण सुन रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह पांचवें स्थान से आगे नहीं बढ़ पाया।

खड़गे के अनुसार, कांग्रेस नीत यूपीए ने देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया था जबकि भाजपा ने इसे पांचवें स्थान पर ला दिया। कहा कि भाजपा सरकार यूपीए द्वारा हासिल की गई स्थिति को बरकरार नहीं रख सकी, फिर भी वह शेखी बघारती रही। जब लोग तथ्य और आंकड़े देखेंगे तो उन्हें सच्चाई का एहसास होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह सोमवार को इंदौर जा रहे हैं, जहां पार्टी ने 'गांधी भारत' कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर छावनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे, जहां बी आर अंबेडकर का जन्म हुआ था। कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि मोदी और शाह ने देश की आजादी को नुकसान पहुंचाया है।

हमारे महान नेताओं का अपमान करके क्या समस्याएं पैदा की हैं। आपको 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' के नारे को आगे बढ़ाने की जरूरत है। खड़गे ने कहा कि जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह इस बात पर विचार करने का भी समय है कि किस तरह देश संविधान पर लगातार हमले देख रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालयों और स्वशासी संस्थानों में लगातार घुसपैठ हो रही है। मीडिया का एक बड़ा हिस्सा सत्तारूढ़ पार्टी के प्रचार साधन के रूप में परिवर्तित हो गया है। विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर असहमति का गला घोंटना सत्ता में बैठे लोगों की एकमात्र नीति बन गई है।

ये भी पढ़ें: 'प्रियंका हैं स्त्री शक्ति, राहुल हैं युवा शक्ति', मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+