ओबामा से दोबारा मिल कर गॉर्डन-गॉर्डन हुआ मल्लिका का दिल, देखें सेल्फी
मुंबई। हिंदी सिनेमा की बोल्ड तारिका कही जाने वाली मल्लिका शेरावत के पास भले ही अच्छी फिल्में ना हों और लंबे अरसे से उनकी किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता अर्जित ना की हो लेकिन अपने निजी लाइफ में काफी ऊंचे लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं।
जिसका साक्षात प्रमाण है मल्लिका का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलना, मल्लिका हाल ही में दोबारा से प्रेसिडेंट ओबामा से मिली हैं, उन्होंने ओबामा के साथ अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। मल्लिका ने ट्वीट में अपने आपको लकी बताया है।
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत इससे पहले साल 2011 में भी बराक ओबामा से एक टी-पार्टी में मिली थीं।













Click it and Unblock the Notifications