तूतीकोरन में मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गिरफ्तार, गैर-कानूनी तरह से कर रहे थे दाखिल होने की कोशिश
चेन्नई। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को गुरुवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन पोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया पोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि वह अवैध रूप से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने इन खबरों से संबंधित सवालों पर कहा, हम इन रिपोर्ट की सत्यता की जांच कर रहे हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या अदीब भारत में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।

कोस्ट गार्ड ने पकड़ी नाव
अहमद अदीब की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी सरकार से संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या ये रिपोर्ट सच हैं? सबसे पहले चेन्नई के एक जर्नलिस्ट ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मालदीव के पूर्व उप-राष्ट्रपति अहमद अदीब जिन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया जब इब्राहीम मोहम्मद सोलेह ने सत्ता संभाली, लगता है वह क्रू मेंबर के तौर पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें तमिलनाडू के तूतीकोरन में गिरफ्तार कर लिया गया है।' पुलिस सूत्रों का कहना है कि 29 जुलाई को मंगोलिया के झंडे वाली एक छोटी नाव तूतुकुडी तट के करीब पहुंची थी। कोस्ट गार्ड ने इस नाव को उस समय पकड़ा जब उन्हें मालदीव की अथॉरिटीज की तरफ से जानकारी हासिल हुई। नाव में नौ वर्कर्स थे जिसमें आठ इंडोनेशिया के और एक भारतीय था। इसके अलावा अदीब भी सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications