केरल विधानसभा चुनाव के साथ ही होगा मलप्पुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव: CEC

नई दिल्ली। केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट पर भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने सोमवार को ये जानकारी दी है। चुनाव आयोग की टीम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में इसकी घोषणा की है।

मल्लापुरम लोकसभा उपचुनाव, Malappuram by election date, Kerala Assembly election 2021, Chief Election Commissioner, Sunil Arora, ec, Thiruvananthapuram, By election, Malappuram, Kerala, केरल,

आईयूएमएल सांसद के इस्तीफे से खाली हुई है सीट

केरल के मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र से 2019 में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पीके कुन्हालिकुट्टी सांसद चुने गए थे। कुन्हालिकुट्टी 3 फरवरी को अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अब मल्लपुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। पीके कुन्हालिकुट्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्होंने इस साल होने विधानसभा चुनाव में काम करने की बात कहते हुए इस्तीफा दिया है।

जल्दी ही होगा केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

केरल में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल एक जून को खत्म हो रहा है। केरल के अलावा चार और राज्यों में भी मई और जून में विधानसभा के कार्यकाल खत्म हो रहे हैं। ये राज्य हैं- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी। ऐसे में अगले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। वहीं मल्लपुरम का लोकसभा चुनाव भी इसी के साथ होना है।

केरल में पिनराई विजयन की अगुआई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। केरल में 2016 में लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ ने 140 मे से 91 सीटों पर जीत कर सरकार बनाई थी। इस साल होने वाले चुनाव में एलडीएफ का सीधा मुकाबला कांग्रेस के गठबंधन वाले यूडीएफ के साथ माना जा रहा है। वही एनडीए मुकाबले को तिकोना करने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+