मलाइका ने अरबाज संग शेयर की बेटे अरहान, बोलीं- पापा की कॉपी है ये बिलकुल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फोटो को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। मलाइका 19 साल की शादी तोड़ने के बाद भी बेटे अरहान के कारण पूर्व पति अरबाज खान से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में अरहान के जन्मदिन पर मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अरबाज की बचपन की तस्वीर के साथ अरहान की बचपन की तस्वीर का कोलाज शेयर किया। दोनों ही लगभग एक जैसे लग रहे थे। मलाइका ने तस्वीर के साथ लिखा- अरहान तुम बिलकुल अपने पापा की जेरोक्स कॉपी हो। मलाइका द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है।

अर्जुन कपूर से शादी पर क्या बोलीं मलाइका

अर्जुन कपूर से शादी पर क्या बोलीं मलाइका

अर्जुन कपूर से रिश्ते और शादी की बात पर मलाइका ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि- 'मुझे लगता है कि खुशी मन की एक स्थिति है, ऐसे में तमाशा क्यों करना। हां मैं खुश हूं और इसके लिए इतना स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। यहां अंत में आकर हर कोई आपकी शादी के बारे में ही अनुमान लगता है। बोलने के लिए इस प्रकार के अनुमानों से किसी को भी नहीं बख्शा जाता है। जैसा कि हमने कहा, शादी पर किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हो रही है।'

आई थी अरबाज-जॉर्जिया के रिश्तों में खटास की खबर

आई थी अरबाज-जॉर्जिया के रिश्तों में खटास की खबर

अरबाज खान इस समय इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अचानक दोनों के रिश्तों में खटास की खबर आ रही है। दरअसल हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज मुंबई के बांद्रा में प्लश हैंगआउट जोन में अरबाज के 16 साल के बेटे अरहान के साथ दिखे थे। रेस्टोरेंट से निकलते हुए इन तीनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन वीडियो देखकर ये लग रहा है कि मानो तीनों में कोई विवाद हुआ है।

आवाज लगाते रहे अरबाज और निकल गईं जॉर्जिया

वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट से निकलते हुए जॉर्जिया अरबाज और अरहान से उलटी दिशा में पैदल ही निकल जाती हैं। वहीं अरबाज बेटे के साथ कार की ओर बढ़ते हैं। कार में बैठते हुए अरबाज जॉर्जिया को जोर से आवाज लगाते हैं लेकिन वह पैदल ही निकल जाती हैं और पीछे मुड़कर भी नहीं देखतीं। अरबाज के लिए पपराजी के बीच स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया है और वे ऑकवर्ड सी स्थिति में फंस गए हैं। ऐसे में वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहा है कि बेटे के साथ जॉर्जिया से मिलने पहुंचे अरबाज का उनके साथ किसी बात पर विवाद हो गया हो।

यह भी पढ़ें- दो साल बाद मलाइका ने बताया, अरबाज से तलाक पर उनके बेटे ने किस तरह किया था रिएक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+