बेटे के साथ डिनर के लिए आईं मलाइका, कपड़ों पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट
नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा आजकल बेटे अरहान के साथ खूब समय बिता रही हैं। शुक्रवार रात वो अरहान के साथ डिनर के लिए गईं। मलाइका और अरहान के डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने इसमें भी कमियां निकालनी शुरू कर दीं। बेटे के साथ निकलीं मलाइका के कपड़ों को लेकर कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट किए हैं।

कपड़ों को लेकर किए गए कमेंट
मलाइका बेटे अरहान के साथ डिनर पर सफेद रंग की स्ट्रैप ड्रेस पहन रखी थी। मलाइका की कुछ लोगों ने तारीफ की तो सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई और इसे लेकर भद्दे कमेंट किए। किसी ने अर्जुन कपूर का नाम लेकर मलाइका पर कमेंट किया तो एक यूजर ने लिखा कि कम से कम अपने बेटे के सामने तो सभ्य कपड़े पहन लिया करो। एक यूजर ने कहा कि बेटे के सामने कौन मां ऐसे कपड़े पहनती है तो दूसरे ने कहा, अरहान मां-बाप दोनों का अफेयर देख रहा है।

मलाइका और अरबाज के बेटे हैं अरहान
16 साल के अरहान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान, मां मलाइका के साथ ही रहते हैं. अक्सर दोनों मां-बेटे को साथ में देखा जाता है। अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद से दोनों अलग हैं।

अर्जुन के साथ मलाइका का रिलेशनशिप!
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका को अक्सर अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता है। वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की फिल्मी गलियारों में बीते कुछ समय से लगाचार चर्चा रही है। अर्जुन के मलाइका से काफी छोटे होने को लेकर भी बातें बनती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications