Coronavirus: मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर्स को किया ये इशारा, देखें वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका के अलावा कुछ फोटोग्राफर्स भी दिखाई दे रहे हैं, जो मलाइका की तस्वीरें ले रहे हैं।

malaika arora, video, viral video, coronavirus, mask, photographers, gym wear, malaika, video viral, social media, actress malaika arora, मलाइका अरोड़ा, वीडियो, वायरल वीडियो, कोरोना वायरस, कोरोनावायरस, मास्क, फोटोग्राफर, जिम, मलाइका, वायरल वीडियो, सोशल मीडिया, अभिनेत्री मलाइका

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फोटोग्राफर्स मलाइका (Malaika Arora) की तस्वीरें लेते हैं, तो वह उनकी तरफ पीछे मुड़कर मास्क पहनने का इशारा करती हैं। बता दें दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके भारत में 80 से अधिक मामलों की पुष्टि हो गई है, जबकि अब तक दो लोगों की मौत भी हो गई है। मलाइका के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को बॉलीवुडपेप नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में वह जिम के कपड़ों में नजर आ रही हैं और तेजी से चल रही हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही थीं। वीडियो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अभी सोनी टीवी पर आने वाले इंडियाज बेस्ट डांसर शो को जज कर रही हैं। इस शो में उनके साथ टेरेंस लुइस और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी जज हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा एमटीवी पर आने वाले इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल शो को जज कर रही थीं। अपने काम के अलावा मलाइका अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+