Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: मालाबार युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्‍य और US का USS निमित्‍ज

मुंबई। आज से 20 नवंबर तक क्‍वाड देशों की नौसेनाओं के बीच मलाबार युद्धाभ्‍यास का दूसरा फेज शुरू हुआ है। इस बार पश्चिमी हिंद महासागर पर में हो रहे इस युद्धाभ्‍यास में इंडियन नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर और अमेरिकी नौसेना का यूएसएस निमित्‍ज भी शामिल होने वाला है। पहले दिन इंडियन नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्‍य और अमेरिकी नौसेना की सुपर वॉरशिप यूएसएस निमित्‍ज ने साथ में अभ्‍यास किया। इस युद्धाभ्‍यास का पहला फेज 3 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था। इस बार भी भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की नौंसेनाएं शामिल हो रही हैं।

Recommended Video

    Malabar Exercise: China को चेतावनी, Indian Ocean में उतरी चार देशों की नौसेना | वनइंडिया हिंदी
    ins-vikramaditya.jpg

    जीरो कॉन्‍टेक्‍ट फॉर्मेट में आयोजन

    यह पहला मौका है जब इंडियन नेवी के साथ अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं एक साथ फिर से वॉर एक्‍सरसाइज में शामिल हो रही हैं। कोविड-19 के निर्देशों के तहत इस युद्धाभ्‍यास को भी जीरो कॉन्‍टैक्‍ट के फॉरमेट में ही आयोजित किया जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी बार इस युद्धाभ्‍यास में शामिल हो रहा है। हिस्‍सा लिया था। अब इस युद्धाभ्‍यास का पहला चरण 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित हुआ था। दूसरा फेज गोवा में आयोजित हो रहा है। यह पहला मौका है जब इंडियन नेवी के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ अमेरिका का सुपरकैरियर यूएसएस निमित्‍ज भी हिस्‍सा ले रहा है। अगले चार दिनों तक आईएनएस विक्रमादित्‍य और यूएसएस निमित्ज पर मिग-29के और एफ-18 फाइटर्स के साथ वॉरगेम को अंजाम दिया जाएगा। दूसरे चरण में करीब 70 विदेशी वॉरशिप्‍स फारस की खाड़ी और पश्चिमी हिंद महासागर में पेट्रोलिंग करती हुई नजर आएंगी।

    एक बार और ऑस्‍ट्रेलिया हो रहा है शामिल

    अभी तक जितनी बार भी मालाबार एक्‍सरसाइज हुई उसमें ऑस्‍ट्रेलिया शामिल नहीं था। ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेना पहली बार इस वॉर एक्‍सरसाइज में शामिल हुई थी। नौसेना की तरफ से बताया गया है आईएनएस विक्रमादित्य और इसके लड़ाकू विमान के अलावा हेलीकॉप्टर एयर-विंग्स, स्वदेशी डेस्‍ट्रॉयर कोलकाता और चेन्नई के सा‍थ-साथ, स्टील्थ फ्रिगेट तलवार, फ्लीट सपोर्ट जहाज दीपक और इंटीग्रल हेलीकॉप्टर भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। स्वदेशी निर्मित पनडुब्बी खंडेरी और भारतीय नौसेना के पी81 समुद्री टोही विमान भी इस अभ्यास के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। पहले चरण में इंडियन नेवी के आईएनएस रणविजय, आईएनएस शिवालिक, आईएनएस सुकन्‍या, आईएनएस शक्ति जैसे जहाज शामिल हुए थे। पनडुब्‍बी आईएनएस सिंधुराज भी युद्धाभ्‍यास का हिस्‍सा थी। इसके अलावा हॉक, पी-8I, डॉर्नियर, चीता, चेतक और ध्रुव जैसे एयरक्राफ्ट भी शामिल हुए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+