असम में माजुली द्वीप और कामाख्या मंदिर की बदलेगी सूरत, 15वें वित्त आयोग ने की ऐसी सिफारिश
15th finance commission recommendations:जल्दी ही असम (Assam) की दो मशहूर जगहों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जग गई है। यह दोनों जगह हैं, विश्व का सबसे बड़ा और चर्चित आबादी वाला नदी द्वीप (river island) माजुली और पवित्र शक्तिपीठ माता कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple)। ऐसा इसलिए संभव लग रहा है,क्योंकि 15वें वित्त आयोग ने इन दो स्थानों के विकास के लिए अच्छे-खासे अनुदान दिए जाने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि एनके सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्त आयोग ने अपनी सिफारिशें आम बजट वाले दिन यानी सोमवार को ही लोकसभा में पेश की हैं।

असम में माजुली द्वीप और कामाख्या मंदिर की बदलेगी सूरत
15वें वित्त आयोग (15th Finance Commission ) ने माजुली (Majuli Island) के लिए तटबंध और सड़क के निर्माण के मकसद से 1,075 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है। जबकि, माता कामाख्या मंदिर परिसर (Kamakhya temple complex)के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है। वित्त आयोग की ये सिफारिशें सोमवार को संसद में पेश की गई है। इस संवैधानिक आयोग की सिफारिश के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले नदी द्वीप माजुली (river island Majuli) के आसपास यह नया तटबंध-सह-सड़क बनाने का प्रस्ताव है। बता दें कि ब्रह्मपुत्र बेसिन (Brahmaputra basin) की विशाल नदी प्रणाली से बना यह द्वीप करीब 875 वर्ग किलोमीटर में फैला है। समुद्र की सतह से 85 से 90 मीटर ऊंचा यह नदी द्वीप करीब 80 किलोमीटर लंबा और 10 से 15 किलोमीटर चौड़ा है।

कैसे द्वीप में तब्दील हुआ माजुली ?
विश्व का यह से सबसे बड़ा आबादी वाला नदी द्वीप अपने अजीबोगरीब स्थान की वजह से ना सिर्फ भयंकर बाढ़ की चपेट में आ जाता है, बल्कि सामान्य बाढ़ भी ये यहां रहने वाले लोगों के लिए बहुत परेशानी का सबब बन जाता है। उम्मीद है कि जब यहां तटबंधों के साथ-साथ सड़कों का निर्माण होगा तो यहां के लोग कटाव की समस्या से तो मुक्ति पा ही लेंगे, द्वीप के आसपास की यात्रा भी उनके लिए बहुत अधिक सुलभ हो जाएगी। बता दें कि सातवीं शताब्दी की शुरुआत में माजुली जमीन के बड़े टुकड़े का ही हिस्सा था, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी की धारा बदलने और रेत जमा होने से यह धीरे-धीरे द्वीप में तब्दील हो गई।

असम की मुख्य भूमि से 2.5 किलोमीटर दूर है द्वीप
आज की तारीख में माजुली द्वीप असम की मुख्य भूमि से 2.5 किलोमीटर दूर हो चुका है और उसके दक्षिणी किनारे पर जोरहाट जिले के निमती घाट से पहुंचा जा सकता है। इसके उत्तरी हिस्से में असम के उत्तरी लखीमपुर और धाकुवाखाना शहर हैं। इस द्वीप पर इस समय कुल 243 छोटे और बड़े गांव हैं। कुछ वर्ष पहले ही सरकार ने इसे देश का पहला आयलैंड डिस्ट्रिक्ट घोषित किया था। माजुली असम में वैष्णव विचारधारा का भी प्रमुख केंद्र है और यहां के वैष्णव मठों को सत्र कहा जाता है। इसलिए इसे सत्रों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मायने है ईमानदारों का मठ। कहते हैं कि एक वक्त असम में जितने भी वैष्णव मठ (Vaishnavite monasteries) थे, उसका एक अच्छा-खासा हिस्सा यहीं पर था।

कामाख्या मंदिर के विकास पर भी वित्त आयोग का ध्यान
इसके अलावा वित्त आयोग ने गुवाहाटी के पास स्थित विश्व प्रसिद्ध पवित्र माता कामाख्या मंदिर के विकास के लिए भी 300 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है, जिसे देश के एक बड़े शक्तिपीठ के रूप में स्थान है। यह मंदिर नीलाचल के पहाड़ पर स्थित है और हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में लगने वाला अंबुबाची मेला भी खूब चर्चित है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications