रॉबर्ट वाड्रा को लगा झटका, CBI ने जमीन आवंटन के 18 मामलों में केस दर्ज किया

सीबीआई ने जमीन से जुड़े जिन 18 मामलों में केस दर्ज किया है उनमे रॉबर्ट वाड्रा की जमीन भी शामिल है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ गई है। राजस्थान में जमीन आवंटन को लेकर उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने राजस्थान में जमीन आवंटन से जुड़े 18 मामलों में वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आप को बता दें कि सीबीआई ने जमीन से जुड़े जिन 18 मामलों में केस दर्ज किया है उनमे रॉबर्ट वाड्रा की जमीन भी शामिल है।

 Major setback for Robert Vadra, CBI files 18 cases in Rajasthan land allotment case

राजस्थान सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच

दरअसल हाल ही में राजस्थान सरकार ने जमीन घोटाले से जुड़ी 18 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इन 18 मामलों में बीकानेर में 275 बीघा जमीन का मामला भी जुड़ा है, जिसका गलत तरीके से आवंटन किया गया है। इस मामलों में से 4 मामलों में रॉबर्ट वाड्रा का नाम कहीं न कहीं से जुड़ा है। इस 275 बीघा जमीन का कुछ हिस्सा वाड्रा की कंपनी ने खरीदा था। अब जब इन गलत आवंटन वाले जमीनों की जांच सीबीआई करेगी तो जाहिर है कि रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़नी तय है।

ED की छापेमारी

आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल अप्रैल में बीकानेर के 275 बीघा जमीन आवंटन में धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के जहां छापेमारी की थी। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार के जहां छापेमारी की।

क्या है मामला

रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है कि उनकी कंपनी जो कि थर्ड पार्टी थी उसने 2010 में 275 बीघा जमीन खरीदी और साल 2012 में उसमें से कुछ हिस्सा फॉर्थ पार्टी को बेच दिया। इस मामले को साल 2014 में प्रकाश में लाया गया था। वाड्रा की कंपनी पर जमीनों के आवंटन में धाधंली करने का आरोप लगा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस जमीन को वाड्रा की कंपनी ने 79 लाख में खरीदी और 5 करोड़ में बेच दी। जिसे लेकर ईडी उनके करीबियों पर छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+