मुंबई: यवतमाल जिले में नागपुर हाईवे पर सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत
नई दिल्ली। मुंबई के यवतमाल जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां नागपुर हाइवे पर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क पर पलट गया। महाराष्ट्र के यवतमाल के अर्नी इलाके में यह सड़क हादसा आज सुबह हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।













Click it and Unblock the Notifications