गुजरात के भावनगर में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, 19 की मौत, 7 घायल
नई दिल्ली। गुजरात के भावनगर में भीषड़ सड़क हादसा सामने आया है, यहां सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। इस सड़क हादसे में 19 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा भावनगर-अहमदाबाद हाईवे पर बवालीयली गांव के पास आज सुबह हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।













Click it and Unblock the Notifications