रेल कैंसिल, फिक्र मत करें फौरन मिलेगा रिफंड
नई दिल्ली। अगर आप बहुत रेल में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बेहतर खबर है। अब रेलगाड़ी रद्द होने की स्थिति में कन्फर्म या आरएसी ई-टिकट का पैसा अब अपने आप वापिस होगा। यानी आपको अपना पैसा लेने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
इटारसी में हादसा
इटारसी में हाल ही में आग लगने की वजह से तमाम ट्रेनें रद्द हुईं। इसके चलते बहुत से यात्रियों को असुविधा हुई। इस तरह के यात्रियों को अब फौरन टिकट का पैसा मिल जाएगा। रेल मंत्रालय ने प्रतीक्षासूची ई-टिकटों की तरह ही रेलगाड़ी रद्द होने की स्थिति में कन्फर्म्ड या आरएसी ई-टिकटों का रिफंड अब अपने आप वापस दिलाने का निर्णय लिया है।
IRCTC का एक और तोहफा, इसमें है कुछ खास
अब ट्रेन रद्द करने की स्थिति में ई-टिकटों के रिफंड के लिए टिकट जमा करके टीडीआर भरने की आवश्यकता नहीं होगी। यह व्यवस्था जल्द ही लागू हो जाएगी। रेलगाड़ी रद्द होने की स्थिति में वर्तमान प्रावधानों के अनुसार आरक्षण काउंटर पर रिफंड देना शुरू हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रेल में सफर करने वालों की परेशारियों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने उक्त फैसला लिया है।
भारतीय रेल से जुड़े 10 चौंकाने वाले तथ्य जो आपने कभी नहीं सुना होगा













Click it and Unblock the Notifications