दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 28 गाड़ियां, 3 दमकल कर्मी घायल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग पीरागढ़ी इलाके में स्थित चार मंजिला फैक्ट्री में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि यह आस-पास की बिल्डिंग में भी पहुंच गई। आग को बुझाने के लिए 28 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आगर पर नियंत्रण पाने की कोशिश कवायद में जुट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह तकरीबन 7 बजे आग को बुझाने में सफलता मिल गई है। आग को बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह आग रात को तकरीबन 12 बजे लगी थी। इस हादसे में करोड़ों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। इस दौरान बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मयिों की बड़ी टीम जुटी थी। इस दौरान तीन दमकल कर्मी घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।
Delhi: Fire broke out in a four-storey factory in Peeragarhi area, late last night. The fire also spread to an adjacent building. 28 fire tenders are present at the spot. 3 fire-fighting personnel injured. Fire fighting operations are still underway. More details awaited. pic.twitter.com/KvkyDwrDri
— ANI (@ANI) November 4, 2019












Click it and Unblock the Notifications