फरीदाबाद-पलवल के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग
Recommended Video
नई दिल्ली। तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है ट्रेन में आज सुबह तकरीबन 7.43 बजे भीषण आग लग गई, जिसकी बाग बोगी धू-धू करके जलने लगी, जिससे उठ रहा काला धुएं का अंबार साफ बता रहा है कि यह आग कितनी बड़ी है। यह घटना हरियाणा के असोती-बल्लभगढ़ में लगी है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस रूट पर अप-डाउन सभी ट्रेनों के संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल हादसा सामने आया था। यहां प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए थे, हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कोच को पटरी से हटाए जाने का काम किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications