तमिलनाडु के मदुरई में मंदिर के कॉपलेक्स में लगी भीषण आग, 30 दुकानें स्वाहा
मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई मीनाक्षी अम्मन मंदिर के कॉपलेक्स में भीषण आग की खबर सामने आई है, यहां आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से 30 दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं इस घटना के बारे में फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग एक खिलौनी की दुकान में लगी थी, यह आग शुक्रवार की रात तकरीबन 10 बजे लगी थी।

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 60 फायर के दस्ते पहुंचे थे और पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद इसपर काबू पाया जा सका। फायर एंड रेस्क्यू अधिकारी ने बताया कि पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि कई मंदिर के अंदर टॉवर में कबूतरों ने अपने घर बनाए जोकि जल गए। मदुरई के डीएम वीरा राघवा ने बताया कि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, आग के मुख्य मंदिर में पहुंचने से पहले ही उसपर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग को मुख्य मंदिर में पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया था और आग लगने की वजह की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राव ने कहा कि मंदिर में आग बुझाने के लिए मॉडर्न फायर सिस्टम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications