मुंबई में एक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां
नई दिल्ली। मुंबई में आज स्क्रैप गोदाम में भीषण आग गल गई। यह आग मानखुर्द-घाटकोपर लिंक रोड पर स्थित गोदाम में लगी है। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। जानकारी के अनुसार यह आग लेवल-3 की है, जिसकी वजह से इसपर काबू पाने में काफी मुश्किल हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है गोदाम में आग की लपटें काफी तेज हैं और सामान धू-धू करके जल रहा है।

मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य फायर अधिकारी ने बताया कि यह आग कुर्ला स्क्रैप मंडला में लगी है। फिलहाल आग यहां रखे स्क्रैप मैटीरियल और वेस्ट ऑयल ड्रम तक सीमित है। यह पूरा गोदाम तकरीबन 15000 स्क्वॉयर फीट के इलाके में है। हम आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications