राजीव गांधी के बलिदान का अपमान करके नफरत की राजनीति कर रही है मोदी सरकार: शिवसेना
मुंबई, 9 अगस्त। मोदी सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर ध्यान चंद्र खेल रत्न अवार्ड कर दिया है। इस ऐलान के चार दिन बाद शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में इस विषय पर संपादकीय लिया है। इसमें शिवसेना ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के बजाय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी।

सोमवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में, सेना ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को "राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना" सम्मानित किया जा सकता था। इसके साथ ही केंद्र पर "राजनीतिक खेल" में शामिल होने का आरोप लगाया।
बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता
शिवसेना ने"ध्यानचंद के नाम पर एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो मोदी सरकार की सराहना की जाती।"शिवसेना ने कहा कि देश की प्रगति में अहम योगदान देने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।शिवसेना ने लिखा "आतंकवादियों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। राजीव गांधी भी आतंकवादी हमले में मारे गए थे। लोकतंत्र में मतभेदों के लिए जगह है, लेकिन देश की प्रगति में बहुत योगदान देने वाले प्रधानमंत्रियों का बलिदान उपहास का विषय नहीं बन सकता।
ये एक राजनीतिक 'खेल' है
"राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में नामित करना एक राजनीतिक 'खेल' होगा, न कि इसके पीछे जनता की भावना है। मेजर ध्यानचंद को राजीव गांधी के बलिदान का अपमान किए बिना सम्मानित किया जा सकता था। भारत ने उस परंपरा और संस्कृति को खो दिया है। आज ध्यानचंद भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।'
गुजरात स्टेडियन का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखने पर शिवसेना कसा ये तंज
शिवसेना ने गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी निशाना साधा। अब बीजेपी के राजनीतिक खिलाड़ी कह रहे हैं कि 'क्या राजीव गांधी ने कभी हॉकी स्टिक हाथ में पकड़ी थी?' उनका सवाल जायज है, लेकिन अगर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी कर दिया गया, तो क्या उन्होंने क्रिकेट में ऐसी कोई उपलब्धि हासिल की? या दिल्ली के स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के नाम पर रखा। वही मानक वहां भी लागू किया जा सकता है। लोग हैं ऐसे सवाल पूछ रहे हैं।
नफरत की राजनीति कर रही है मोदी सरकार
शिवसेना ने कहा मोदी सरकार का कहना है कि ध्यानचंद के नाम पर पुरस्कार देना एक जनभावना है। सरकार बदले की भावना से नहीं चल सकती, द्वेष की भावना से, यह भी एक जनभावना है और उस भावना का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। भारतीय हॉकी 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पदक मिला, यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है। आज मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है। शिवसेना ने कहा इसका मतलब है कि पहले की सरकारें ध्यान चंद्र को भूल गई थीं ऐसा नहीं है।
राजीव गांधी का नाम मिटाना और मेजर ध्यानचंद का नाम रखना सही नहीं है
शिवसेना संपादकीय में कहा "1956 में, ध्यानचंद को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 3 दिसंबर, 1979 को, इस महान खिलाड़ी का दिल्ली में निधन हो गया। ध्यानचंद के जन्मदिन को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए जाते हैं। मेजर ध्यानचंद का पंडित नेहरू के साथ घनिष्ठ संबंध था। इसलिए, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजीव गांधी का नाम मिटाना और मेजर ध्यानचंद का नाम रखना सही नहीं है।
सरकार ने ओलंपिक बजट में 300 करोड़ रुपये की कटौती की
शिवसेना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब टोक्यो ओलंपिक में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही है, लेकिन उसी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में "ओलंपिक के बजट में लगभग 300 करोड़ रुपये की कटौती की"। शिवसेना ने कहा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सहारा के बाद इन दोनों हॉकी संघों की संरक्षकता स्वीकार की। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी संघ का प्रायोजन छोड़ दिया।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications