10 गढ़वाल राइफल्‍स के मेजर आदित्‍य कुमार को मिलेगा शौर्य चक्र

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 गढ़वाल राइफल्‍स के मेजर आदित्‍य कुमार को सर्वोच्‍च वीरता पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि कि मेजर आदित्‍य, जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में हुई फायरिंग के बाद खबरों में आए थे। इस घटना में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

नई दिल्‍ली। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 गढ़वाल राइफल्‍स के मेजर आदित्‍य कुमार को सर्वोच्‍च वीरता पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि किमेजर आदित्‍य, जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में विरोध प्रदर्शन कर रहे पत्‍थरबाजों पर फायरिंग के बाद खबरों में आए थे। सेना को पत्‍थरबाजों को काबू में करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी थी और इस घटना में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से मेजर आदित्‍य के साथ उनकी यूनिट को आरोपी बनाया गया था। 30 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मेजर आदित्‍य के खिलाफ जारी सभी तरह की जांच पर रोक लगा दी है।

major-aditya-kumar.jpg

पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

मेजर आदित्‍य के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कर्मवीर सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। ले.कर्नल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने बेटे के खिलाफ जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से याचिका को खारिज करने की मांग की थी। मेजर आदित्‍य के पिता ले.कर्नल सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि इस तरह की एफआईआर से उन सैनिकों के मनोबल पर नकरात्‍मक असर पड़ता है जो खराब हालातों में अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं और देश के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने मेजर आदित्‍य और उनकी यूनिट के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शोपियां के गान्‍वपोरा गांव में पत्‍थरबाजी करने वाली भीड़ पर सेना को गोलियां चलानी पड़ गई थीं। इस फायरिंग में जहां दो व्‍यक्तियों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई तो तीसरे व्‍यक्ति ने अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। शौर्य चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को उनकी असाधारण वीरता या फिर असाधारण बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह कीर्ति चक्र के बाद आता है। ये भी पढ़ें-शहीद औरंगजेब को मिलेगा सर्वोच्‍च वीरता पदक शौर्य चक्र, आतंकियों ने कर दी थी हत्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+