यूपी के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, पांच की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां सड़क पर तीन ट्रक आपस में टकरा गए, जिसमे कई लोगों की जान चली गई है। यह हादसा बीती रात हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रास्ते को साफ कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इससे पहले बुधवार को पंजाब के मुक्तसर इलाके में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस व मोटर साईकल की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मुक्तसर-कोटकपूरा सड़क मार्ग पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया। पुलिस को उन्हें हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। संवाददाता के अनुसार, मुक्तसर-कोटकपूरा सड़क मार्ग पर गांव झबेलवाली व वडि़ंग के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार बस ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। चारों युवक गांव वडि़ंग के खेत मजदूर परिवार से संबंधित थे। ये लोग मुक्तसर आ रहे थे। मृतकों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, जुगराज सिंह पुत्र मेजर सिंह और गुरमुख सिंह पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications