सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा, 4 की मौत, 8 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात हुआ है, जिसमे 3 नाबालिग और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसेस में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बादद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शामली के ग्राम बड़ौली और सहारनपुर के तीतरों से शांकंभरी देवी के दर्शन के लिए जा रही है पिकअप गाड़ी सामने से सआ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार श्रद्धालुओँ की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। देर रात घायलों का हालचाल जानने के लिए डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे थे।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। मरन वालों में 50 वर्षीय ऊषा, ऋषिपाल, मनोज, कोमल शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- रामलीला के मंच पर सच में हो गई शादी, स्टेज पर ही एक-दूजे के हुए राम-सीता












Click it and Unblock the Notifications