महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है, जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा महाराष्ट्र के कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर पिंपरी पेंधार गांव में हुआ है, जहां एक बस और पिक अप के बीच हाईवे पर टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायलो को हर संभव मदद पहुंचा रही है। जानकारी के अनुसार कल्याण-अहमदनगर हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो गई और वह पिक-अप से टकरा गई।

accident

अहमदनगर - कल्याण महामार्ग पर बस और पिकअप ट्रक की भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। बस पर सवार होकर पिकनिक जा रहे स्कूल के बच्चे सहित टीचर भी घायल हुए हैं। इस घटना में ट्रक और बस की आमने सामने जोरदार टक्कर होने की वजह से यह घटना हुई, इसमें 30 स्कूल के बच्चे घायल हुए हैं। यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। यह ट्रक प्याज से भरा हुआ था, अहमदनगर के स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए जा रहे थे।

यह घटना गुरुवार की रात 9 बजे के करीब हुई। दोनों गाड़ियों की टक्कर होने के बाद गाड़ियों में आग लग गई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अहमदनगर के डॉन बोस्को स्कूल के 9वी, दसवीं, 11वी और 12वी क्लास के विद्यार्थी पिकनिक को जा रहे थे। नगर - कल्याण मार्ग पर आने के बाद पिंपरी पेंढार में गायमुखवाडी में घटी। घायल विद्यार्थियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+