आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस ने SUV को मारी टक्कर, 15 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की एसयूवी से टक्कर हो गई है, जिसमे 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह बस बेंगलुरू की एसआरएस ट्रेवेल की वोल्वो बस थी जोकि वेलदुर्थी चेक पोस्ट के पास एक एसयूवी से टकरा गई, जिसमे 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बस हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी। इसी दौरान बस ने एक दोपहिया चालक को बचाने के लिए एसयूवी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इसमे मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जो लोग वापस इस बस से बेंगलुरू जा रहे थे वो सभी लोग एक शादी का में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ये लोग तेलंगाना के एक गांव से हैं। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।
हादसे में घायलों को तुरंत कुरनूल जनरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर धोडे के डीएसपी एस कादर बाशा और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे में मृत लोगों के प्रति दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बाबत कार्रवाई के तत्काल निर्देश दे दिए गए हैं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी पीएमओ ने ट्वीट करके इस हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications