गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा सामने आया है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच हुई टक्कट में 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह है तेज रफ्तार में आ रही बस ने अचानक संतुलन खो दिया और वह सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई। दोनों ही बस और ट्रैक्टर आमने सामने टकरा गए, यह टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तमाम लोग इस हादसे में घायल हो गए। तमाम घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications