भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी का निधन
नई दिल्ली। भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन का बुधवरा को निधन हो गया। एंडरसन यूनियन कार्बाइड के पूर्व मुख्य प्रबंध अधिकारी थे। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया की खबरों से सामने आई। वारेन एंडरसन वह 92 साल के थे। उनके निधन ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी है।

'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार, फ्लोरिडा के वेरो बीच स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र में 29 सितंबर को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर की जानकारी हालांकि, उनके परिवार ने नहीं दी है। इसकी पुष्टि सरकारी रिकार्ड से हुई है।
भारत में एंडरसन को 1992 में भगोड़ा साबित कर दिया गया था। एंडरसन को नरसंहार के आरोप में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से भगोड़ा घोषित किया गया था। उनके नाम 2009 में अरेस्ट वारंट जारी किया गया था जिसे अमेरिका ने यह कहकर कर इनकार कर दिया था कि एंडरसन के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications