'पर्सनल लाइफ की वजह से हो रहा है सबकुछ...', एथिक्स कमेटी के सामने क्या-क्या बोलीं महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra News Update: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरी मामले में आज (02 नंवबर) को संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं। महुआ मोइत्रा आज सुबह 11 बजे पहुंची थीं और डेढ़ घंटे तक कमेटी के सामने अपनी बात रखी। महुआ मोइत्रा ने पहले हॉफ में कहा है कि उनके पर्सनल लाइफ का मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से ये सबकुछ हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि महुआ मोइत्रा ने संसदीय आचार समिति को बताया कि उनके ''पर्सनल संबंधों में खटास'' के कारण उनके खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी का मामला दर्ज किया गया है। महुआ मोइत्रा ने कहा कि, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Mahua Moitra cash-for-quer

महुआ ने यह भी दावा किया कि एथिक्स कमेटी उनसे गंदे सवाल पूछ रही थी। महुआ मोइत्रा ने पत्रकार के सवाल के जवाब में अपनी आंखें दिखाते हुए पूछा कि क्या आपको मेरी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं? महुआ ने पैनल पर पर्सनल सवाल पूछने का आरोप लगाया है।

जवाब देते हुए सत्ता पक्ष के सांसदों ने महुआ मोइत्रा से कहा कि, 'यहां हम आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा नहीं कर रहे हैं। यहां पर चर्चा इस बात की हो रही है कि आपने अपने संसदीय अधिकारों का मिस यूज किया है।'

'महुआ मोइत्रा से सिर्फ निजी सवाल पूछे जा रहे हैं...'

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि, "उन्होंने महुआ मोइत्रा से निजी सवाल पूछे। उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है, इसलिए हम बाहर चले गए।"

कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, "पूरे सवालों से ऐसा लगता है कि संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह बहुत, बहुत बुरा है। दो दिनों से हम उनसे कुछ बातें पूछ रहे हैं...वे हैं महुआ मोइत्रा से पूछ रहे हैं कि आप कहां यात्रा कर रहे हैं? आप कहां मिल रहे हैं? क्या आप हमें अपना फोन रिकॉर्ड दे सकते हैं?... किसी कैश का कोई सबूत नहीं है।"

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीएसपी सांसद दानिश अली समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने लंच के बाद संसद की आचार समिति की बैठक से वॉकआउट किया है।

महुआ मोइत्रा ने मानी, दिया था दर्शन हीरानंदानी को लॉगिन आईडी-पासवर्ड

महुआ मोइत्रा पर कोरोबारी दर्शन हीरानंदानी को अपने संसदीय लॉगिन का उपयोग करके उनकी ओर से प्रश्न पोस्ट करने की अनुमति देने का आरोप है। महुआ मोइत्रा ने दर्शन हीरानंदानी के साथ अपना आधिकारिक लॉगिन साझा करने की बात स्वीकार की है। लेकिन कहा है कि, जो सवाल पोस्ट किए गए थे, वो उनके थे।

अन्य दस्तावेजों और सबूतों के साथ तीन केंद्रीय मंत्रालयों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर अब नैतिक पैनल द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके बयान की अब समिति द्वारा जिरह की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामने आए और पूछा कि सवाल में पैसा कहां है, और पूछा कि क्या सभी सदस्य किसी की मदद के बिना संसद की वेबसाइट पर अपने प्रश्न पोस्ट करते हैं।

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने कहा कि लॉगिन का इस्तेमाल केवल प्रश्न पोस्ट करने के लिए किया गया था और इसमें कोई राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+