राहुल गांधी के बयान पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, कहा- कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही, TMC ही BJP का विकल्प
मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, टीमसी ही बीजेपी का राष्ट्रीय विकल्प है। कांग्रेस राज्य दर राज्य लगातार चुनाव हार रही है।

Meghalaya Election 2023: मेघालय में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। इस क्रम में यहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कांग्रेस (Congress) का जमकर घेराव किया। मोइत्रा ने राहुल गांधी के इस बयान का जवाब दिया कि टीएमसी का एजेंडा भाजपा को मजबूत करना है। साथ ही स्पष्ट कर दिया कि, तृणमूल कांग्रेस को किसी के सामने अपनी भाजपा विरोधी साख साबित करने की जरूरत नहीं है।
टीएमसी ही बीजेपी का एकमात्र विकल्प है- महुआ मोइत्रा
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एकमात्र राष्ट्रीय विकल्प है। दरअसल, वायनाड सांसद ने 22 फरवरी को मेघालय में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी और बीजेपी का जमकर घेराव किया। उन्होंने कहा था कि, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को जिताने में 'मदद' करने के लिए मेघालय विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
Recommended Video
एल्गिवा ग्वेनेथ रेनजाह के समर्थन में मांगे वोट
उत्तरी शिलॉन्ग से टीएमसी उम्मीदवार एल्गिवा ग्वेनेथ रेनजाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची मोइत्रा ने कहा कि, 'अगर कांग्रेस बीजेपी को हराने में सक्षम होती, तो हमें (विधानसभा चुनाव लड़ने की) कोई जरूरत नहीं होती।' चूंकि कांग्रेस राज्य को जीतने में विफल रही, इसलिए हमें लोगों को एक विकल्प प्रदान करने के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने कहा कि, भाजपा के खिलाफ टीएमसी ही एकमात्र विकल्प है।
कांग्रेस राज्य दर राज्य चुनाव हार रही है- महुआ मोइत्रा
उन्होंने कहा कि, 'क्या हमें घर पर बैठकर बीजेपी को एक और आम चुनाव जीतते हुए देखना चाहिए, जबकि कांग्रेस राज्य दर राज्य हारती जा रही है। महिला मतदाताओं से पार्टी के उत्तरी शिलांग उम्मीदवार के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए मोइत्रा ने कहा, 'हमारे पास शक्ति है (परिवर्तन करने के लिए)। सभी पुरुष वोटों को विभाजित होने दें। यदि सभी महिलाएं एल्गिवा को वोट देती हैं, तो हम उत्तरी शिलांग के साथ चुनाव भी जीतेंगे।
टीएमसी ने घोषणापत्र में किए ये वादे
टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र पार्टी के उत्तरी शिलांग उम्मीदवार द्वारा खुद लिखा और प्रकाशित किया गया था, पार्टी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा। इसके अलावा, विज्ञप्ति के अनुसार, टीएमसी ने अपने घोषणापत्र में, सत्ता में आने पर महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने और एक कामकाजी महिला छात्रावास, एक महिला पुलिस स्टेशन और महिला स्वयं सहायता समूहों का निर्माण करने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications