Mahua Moitra कुत्ते के लिए झगड़े से इटली में शादी तक रहीं चर्चा में, बंगाल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेज-तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। कृष्णानगर से सांसद महुआ को ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संसद में अपने तीखे भाषणों और बीजेपी पर आक्रामक हमले करने की वजह से महुआ कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करती हैं। बंगाल चुनाव में उन्हें नादिया जिले की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन उन्हें टीएमसी बड़ी भूमिका भी दे सकती है। खास तौर पर उन्हें सोशल मीडिया कैंपेन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में उन्हें नादिया के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग देखते हुए महिलाओं और युवा वोटर्स के बीच टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी इस्तेमाल कर सकती है।

Bengal Election 2026 में महुआ मोइत्रा दिखेंगी बड़े रोल में
- 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें नादिया जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें शहरी और ग्रामीण दोनों शामिल हैं।
- नादिया जिला राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है और यहां बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है।
- पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि महुआ मोइत्रा अपनी आक्रामक शैली, संगठनात्मक पकड़ और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता के दम पर नादिया में टीएमसी को मजबूत करेंगी।
Mahua Moitra का पार्टी के अंदर भी रहा है विरोध
महुआ मोइत्रा अपनी निजी जिंदगी की वजह से विरोधियों के ही नहीं अपनी ही पार्टी के नेताओं के भी निशाने पर रही हैं। इटली में पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी करने पर टीएमसी के सीनियर सांसद कल्याण बनर्जी ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था। हालांकि, ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी देकर स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कृष्णानगर की सांसद पर पूरा भरोसा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि ममता उनसे नाराज हैं। अब स्पष्ट हो गया है कि टीएमसी को उन पर पूरा भरोसा है।
Mahua Moitra Controversy: कई विवादों से घिरी रहीं टीएमसी सांसद
महुआ मोइत्रा के निजी जीवन की बात करें, तो उनके साथ कई विवाद रहे हैं। 2024 में सांसद लॉग-इन पोर्टल डिटेल शेयर करने और हितों के टकराव मामले में उनकी सदस्यता भी रद्द की गई थी। इसके अलावा, उनका अपने पूर्व पार्टनर के साथ पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के अलग होने के बाद कुत्ते की कस्टडी को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि कानूनी नोटिस तक की नौबत आ गई। यह विवाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहा था।












Click it and Unblock the Notifications