महुआ मोइत्रा को जल्द छोड़ना पड़ सकता है सरकारी बंगला! जानें क्या है पूरा मामला?
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा को जल्द ही सरकारी बंगला अपना छोड़ना पड़ सकता है। दरअसल,पार्टी से निष्कासन के बाद उनको सरकारी बंगले में रहने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए? इसपर संपदा निदेशालय (डीओई) ने कारण बताओं नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब मोइत्रा से तीन दिन के भीतर मांगा गया था।
सूत्रों से पता चला है कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का स्पष्टीकरण डीओई को असंतोषजनक लगा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार जल्द ही निष्कासित लोकसभा सांसद को बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा को पिछले साल 8 दिसंबर को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उनका आवेदन रद्द होने के बाद 7 जनवरी तक घर खाली करने को कहा गया था। बाद में, उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, 4 जनवरी को, कोर्ट ने टीएमसी नेता को सरकारी बंगले पर कब्जा जारी रखने की अनुमति देने के अनुरोध के साथ डीओई से संपर्क करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications