Jalebi: महेश भट्ट की फिल्म पर लगा पोस्टर चोरी का आरोप, इंटरनेट पर हिट हुए मीम्स

महेश भट्ट एक बार फिर नई फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हैं। उन्होंने फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म में रिया चक्रबर्ती और वरुण मित्रा मुख्य भूमिका में हैं।

Jalebi

नई दिल्ली। महेश भट्ट एक बार फिर नई फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हैं। उन्होंने फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म में रिया चक्रबर्ती और वरुण मित्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर की जहां बॉलीवुड ने तारीफ की हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विशेष फिल्म पर पोस्टर चुराने का आरोप लगाया है। फिल्म के पोस्टर पर कई तरह के मीम्स भी इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे हैं।

ट्रेन से निकलकर हीरो को किस कर रही हैं रिया

ट्रेन से निकलकर हीरो को किस कर रही हैं रिया

महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रिया चक्रबर्ती और वरुण मित्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और महेश भट्ट ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के पोस्टर में रिया और वरुण किस करते नजर आ रहे हैं। वरुण नीचे ट्रैक पर खड़े हैं और रिया ट्रेन की खिड़की से निकलकर उन्हें किस कर रही हैं।

करण जौहर ने की फिल्म के गानों की तारीफ

करण जौहर ने की फिल्म के गानों की तारीफ

इस फिल्म की बॉलीवुड ने खूब तारीफ की है। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और डायरेक्टर करण जौहर ने तो इसके गाने भी सुन लिए हैं। करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, 'हाल ही में फिल्म के गाने सुने और मैं हैरान रह गया। मुकेश और महेश भट्ट ने जादू कर दिया है।' फिल्म को जहां एक तरफ इतनी तारीफ मिल रही है, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके पोस्टर पर चोरी का आरोप लगाया है। यूजर्स का कहना है कि ये पोस्टर कॉपी किया गया है।

यूजर्स ने चोरी का बताया पोस्टर्स, बनाए मीम्स

यूजर्स ने चोरी का बताया पोस्टर्स, बनाए मीम्स

ट्विटर पर यूजर्स ने इसे कोरियन वॉर के समय ली गई एक तस्वीर की कॉपी बताई है, जिसमें एक सैनिक ऐसे ही ट्रेन की खिड़की से निकलकर अपनी पत्नी को किस कर रहा था। चोरी के साथ-साथ ये पोस्टर एक और कारण से चर्चा में है। फिल्म 'सुई धागा' से अनुष्का की तस्वीर के बाद अब इस फिल्म के मीम्स सोशल मीडिया पर हिट हो रहे हैं। यूट्यूब चैनल एआईबी समेत कई अकाउंट्स ने 'जलेबी' फिल्म के पोस्टर पर बने मीम्स शेयर किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+