अगर आमिर खान सपोर्ट करेंगे... 'दंगल' फेम महावीर फोगाट ने दिया बयान, बोले- जरूरत पड़ने पर घेरेंगे दिल्ली
पहलवानों के धरने को लेकर फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट ने बयान जारी कर कहा कि आमिर खान अगर सपोर्ट करेंगे तो अच्छा लगेगा। साथ ही उन्होंने पूरे मसले पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Mahavir Phogat statement: बीते कुछ दिनों से भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन जारी है। ये धरना देश के पहलवानों ने दिया हुआ है। अब इस मामले पर फोगाट सिस्टर्स के पिता महावीर फोगाट ने बयान जारी किया है।
'करो या फिर मरो जैसी स्थिति'
हाल ही में अपना बयान जारी करते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि ये स्थिति करो या फिर मरो की है। न्याय मिलने तक हम धरना करेंगे। फोगाट ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनवरी में भी धरना हुआ था। हम स्थिति के बारे में खेल मंत्री, अमित शाह, जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सूचित करना चाहते थे।
'कोई न्याय नहीं मिला'
उन्होंने आगे कहा कि एक समिति का गठन किया गया था लेकिन कोई न्याय नहीं मिला। कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं है। ये आरोप कि मेरा परिवार सत्ता हड़पने की कोशिश कर रहा है ये सरासर झूठा है। हमारा परिवार साथ है। हम डब्ल्यूएफआई में कोई पद नहीं लेंगे।
पहले क्यों नहीं बोले कुछ?
उन्होंने दावा करते हुए हम 2014 के कुछ आरोपों के बारे में जानते थे लेकिन तब कुछ कहना नहीं चाहते थे। क्योंकि तीन बेटियां कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल रही थीं। अगर हम उस वक्त बोलते तो उन्हें अुनशासनहीनता का हवाला देते हुए भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती।
मैरी कॉम को लेकर बोली ये बात
ओलंपिक कोच ने मैरी कॉम के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पीटी उषा और मैरी कॉम महिला खिलाड़ी होने के नाते बेहतर जानती हैं। हमें समर्थन बहुत मिल रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली का भी घेराव करेंगे। हम सरकार के खिलाफ नहीं हैं लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हैं।
आमिर खान अगर सपोर्ट करें तो...
आमिर खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक्टर्स से ज्यादा उम्मीद नहीं करते। मुझे किसी स्टार से उम्मीद तो नहीं लेकिन अगर आमिर खान समर्थन देते हुए ट्वीट करेंगे तो मुझे अच्छा जरूर लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि ये धरना पहलवानों को प्रैक्टिस से भी दूर कर रहा है। वे अच्छी ट्रेनिंग ले सकते थे लेकिन अभी बृजभूषण के खिलाफ एक्शन ज्यादा जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications