महात्मा गांधी 150वीं जयंतीः अमित शाह ने दिखाई संकल्प यात्रा को हरी झंडी, कहा- स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने वाले पहले पीएम हैं नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में बुधवार को कई जगह आयोजन कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गांधी जी स्वच्छा के आग्रही थे, आजादी के बाद सिर्फ पीएम मोदी ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है।

mahatma gandi 150th birth anniversary bjp amit shah start sankalp yatra

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन ने अंग्रेजों को उनके घुटने पर ला दिया। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया।

इसके अलावा अमित शाह ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने कि मुहिम को जनआंदोलन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर निकले हैं। इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जिम्मेदारी देश की जनता और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं पर है।

यात्रा को हरी झंडी दिखाकर लगभग आधे किलोमीटर तक अमित शाह पैदल चले। शाह ने इस दौरान कहा कि हम गांधी जी के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। मैं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि गांधी जी की 150 जयंती हम सबके लिए संकल्प का वर्ष बने।

Recommended Video

    Mahatma Gandhi की 150वीं जयंती ,PM Modi,Sonia Gandhi ने Rajghat पहुंचकर दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया

    भाजपा ने संकल्प यात्रा की अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इस कार्यक्रम का आयोजन 2 से 31 अक्टूबर के बीच होने वाला था, लेकिन अब यह यात्रा 120 दिन तक चलेगी। पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को इसके लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+