देश की स्‍वतंत्रता नहीं, बेटे के द्वारा अपनी पोती के बलात्‍कार से परेशान थे बापू

Mahatma Gandhi
लंदन। जिस समय देश आजादी की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहा था महात्‍मा गांधी यानी बापू को देश की स्‍वतंत्रता से भी ज्‍यादा एक और बात की वजह से काफी चिंतित थे। दुनिया को अहिंसा का संदेश देने वाले बापू अपने ही घर में हो रही एक ऐसी बात से परेशान थे जिसका जिक्र उन्‍होंने कभी किसी से नहीं किया।

सेक्‍सुअल वॉयलेंस यानी यौन हिंसा, जिसका शिकार आज तमाम मासूम बच्चियां बन रही हैं, बापू की पोती मनु भी उसका शिकार रही थी। मनु के पिता यानी बापू के बड़े बेटे हरीलाल ने ही उसका बलात्‍कार किया था।

यह सच किसी के सामने नहीं आ पाता अगर लंदन में बापू के कुछ खतों को निलाम न किया गया होता। ब्रि‍टेन के नीलामीघर मुल्‍लॉक्‍स ऑक्‍शनीयर की ओर से बापू की उस चिट्ठी की निलामी की गई है जो उन्‍होंने जून 1935 को

अपने बड़े बेटे हरीलाल के नाम पर लिखा था। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद बापू के दिल के दर्द का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है कि यौन हिंसा या बलात्‍कार जैसी बातें उन्‍हें किस क‍दर चिंता में डाल देती थीं।

बापू ने यह चिट्ठी उस समय लिखी थी जब उनकी पोती मनु साबरमती स्थित उनके आश्रम में अपने दादाजी के साथ रहने के लिए आई थी। बापू ने लिखा था, 'तुम्‍हें यह बात पता होनी चाहिए कि तुम्‍हारी समस्‍या मेरे लिए देश की स्‍वतंत्रता से भी ज्‍यादा बड़ी समस्‍या बन गई है।

मनु ने मुझे तुम्‍हारे बारे में कई खतरनाक बातें बताई हैं। उसने बताया है कि तुमने आठ वर्ष पहले उसका बलात्‍कार किया था। उस बात से उसको इतनी तकलीफ हुई थी कि उसके लिए इलाज की भी जरूरत थी।'

एक और चिट्ठी में बापू ने लिखा है,'कृपया मुझे पूरा सच बताओ और मुझे यह बताओ कि क्‍या तुम अभी तक शराब की लत और व्‍याभिचार जैसी बुरी आदतों में उलझे हो। अगर ऐसा है तो मैं चाहता हूं कि तुम मर जाओ।'

गुजराती में लिखीं बापू की तीन चिट्ठियों को 22 मई को निलामी के लिए रखा जाएगा। मुल्‍लॉक्‍स ऑक्‍शनीयर को उम्‍मीद है कि इसकी नीलामी के बाद वह 100,000 पौंड जुटा सकेगा।

मुल्‍लॉक्‍स ऑक्‍शनीयर की ओर से नीलामी के लिए रखी गई महात्‍मा गांधी की इन चिट्ठियों में मौजूद सच वाकई हैरान करने वाला है।

नीलामीघर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह चिट्ठयिां उसके पास गांधी परिवार की वर्तमान पीढ़ी की ओर से आई हैं और सभी की हालत काफी अच्‍छी है।

इन चिट्ठियों से पहले कभी भी किसी को महात्‍मा गांधी के उनके बड़े बेटे के साथ संबंधों के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। अब यह चिट्ठियां काफी खास हो गई हैं क्‍योंकि इन चिट्ठियों से बापू और उनके बेटे के बीच खराब रिश्‍ते और उसकी वजह के बारे में पहली बार लोगों को जानकारी मिलेगी।

बापू की ऑटोग्राफ चिट्ठियों के अलावा 22 मई को नीलामीघर की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरु की बहन विजय लक्ष्‍मी पंडित के लिए बापू की उन 27 चिट्ठियों की निलामी भी की जाएगी जो उन्‍होंने जेल से उन्‍हें लिखे थे।

इससे पहले बापू के 50 व्‍यक्तिगत सामनों को भी निलामी किया जा चुका है जिसमें शॉल, पॉवर ऑफ अटॉर्नी और उनके खून की एक बूंद भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+